Rajasthan Car Trailer Collision: राजस्थान के दौसा में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिससे हर किसी की रुह कांप गई। बता दें कि सभी दोस्त देर रात शादी से लौट रहे थे लेकिन दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर कैलाई के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चार घायल लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से चारों को मृत घोषित कर दिया गया। एक की मौत दौसा जिला अस्पताल में हुई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Rajasthan Car Trailer Collision

इस दर्दनाक हादसे के बाद कालाखोह गांव में मातम पसर गया है। डॉक्टरों ने गोवर्धन योगी के बेटे लोकेश, बनवारी योगी के बेटे दिलखुश, हरिमोहन योगी के बेटे मनीष और लालाराम बैरवा के बेटे अंकित को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक दोस्त कलाखोह गांव के निवासी थे। हादसे के बाद घायल हालात में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सभी ने दम तोड़ दिया। यह इतना भीषण था कि पहले कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में घुसकर ट्रक से भीड़ जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और सभी दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।
Dausa Road Accident

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित किया गया जिससे गांव में मातम पसर गया है, हर तरफ रोने और चीख पुकार की गूंज सुनाई दे रही है।
ALSO READ: दिल्ली में मौत का गड्ढा, जनकपुरी हादसे के बाद, रोहिणी में खुले मेनहोल में गिरने से युवक की मौत


Download Android App
Download iOS App




