Open Drain In Rohini Incident: दिल्ली में खुले गड्ढे मौत का कारण बन रहे है पहले जनकपुरी में दर्दनाक हादसे के बाद अब दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में महाशक्ति काली मंदिर के पास सेक्टर 32 में एक खुले नाले में गिरने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सेक्टर-32 में डीडीए की खाली जमीन पर सीवर में गिरने के संदेह में एक लापता व्यक्ति के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां कॉल करने वाले आमिर हुसैन ने बताया कि उनका दोस्त बिरजू कुमार राय मैनहोल में गिर गया है।
Open Drain In Rohini Incident

सीवर का ढक्कन खुले होने से यह दर्दनाक घटना हुई, जिसमें शख्स की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त मृतक के साथ एक और शख्स मौजूद था। उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। जब शख्स की खोजबीन शुरू हुई, तो उसने इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही की गई है।
Delhi Man Falls Into Sewer
एक अन्य मजदूर, बुधन दास उर्फ सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने और बिरजू ने सोमवार रात शराब पी थी और शाम करीब 7:30 बजे अपने घर लौटते समय बिरजू का संतुलन बिगड़ गया और वह एक खुले मैनहोल में गिर गया। दास नशे में होने के कारण उस रात किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने आमिर हुसैन को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आगे बताया कि दमकल विभाग, कृषि विभाग और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकल विभाग की सहायता से पीड़ित का शव मैनहोल से निकाला गया और आगे की कार्यवाही के लिए अस्पताल भेजा गया।
Delhi Sewer Death Case

लगभग 7:30 बजे पास की झुग्गी में लौटते समय बिरजू का संतुलन बिगड़ गया और वह मैनहोल में गिर गया। मृतक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र 32 साल के आसपास थी। पत्नी और बच्चे यहां नहीं रहते थे और वह जल्द ही गांव जाने वाला था। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यहां बच्चे भी खेलते हैं, कॉलोनी से जुड़ी हुई सड़क है और किसी भी सीवर पर ढक्कन नहीं लगा हुआ है। अब एक मौत हो गई है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो आगे भी और हादसे हो सकते हैं।
ALSO READ: दिल्ली की बेटियों को आर्थिक ताकत! रेखा गुप्ता सरकार लाई ‘लखपति बिटिया योजना’


Download Android App
Download iOS App




