Canada School Mass Shooting: कनाडा का स्कूल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है जहां टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कई लोगों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 25 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमले का कारण पता लगाने की कोशिश जारी है।
Canada School Mass Shooting

ब्रिटिश कोलंबिया के टंबलर रिज स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद स्कूल के अंदर छह लोग के शव मिले है वहीं एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शूटर भी ढेर हो गया है, उसकी मौत खुद को पहुंचाई गई चोट के कारण हुई। वहीं घटना में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी के कारणों की जांच अभी चल रही है। संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है। आगे की डिटेल्स का इंतजार है।
Tumbler Ridge School Shooting
उत्तरपूर्वी ब्रिटिश कोलंबिया के ग्रामीण इलाके में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई एक दुखद गोलीबारी में संदिग्ध सहित 10 लोगों की मौत हो गई है, जो इस क्षेत्र के हाल के इतिहास की सबसे घातक घटनाओं में से एक है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने पुष्टि की है दो लोगों को गंभीर या जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया, जबकि 25 अन्य लोगों का स्थानीय चिकित्सा केंद्र में उपचार जारी है।
British Columbia Shooting

अधिकारी इलाके में अन्य घरों और संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं, जांच में सहायता के लिए मेजर क्राइम यूनिट सहित अतिरिक्त आरसीएमपी अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। अधिकारी स्थानीय स्कूल जिले के साथ मिलकर छात्रों को उनके माता-पिता और अभिभावकों से मिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
ALSO READ: नेपाल के तमाकोशी नदी में बस गिरने से 12 लोगों की मौत का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस


Download Android App
Download iOS App




