Delhi में बढ़ा तापमान, कश्मीर में बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का Alert; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 11 Feb

Aaj Ka Mausam 11 Feb: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड और बारिश का दौर थम चुका है और दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Snowfall Alert: पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

Aaj Ka Mausam 11 Feb
Snowfall Alert (Image- Social Media)

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी को भी अलग-अलग जगहों पर ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है। तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi Weather: दिल्ली में लौटी गर्मी

Aaj Ka Mausam 11 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

आज यानी 11 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में तापमान गिरकर 12-13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे हल्की ठंड महसूस होगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम सूखा रहेगा।

Uttar Pradesh Weather: कई इलाकों में हल्का कोहरा

Aaj Ka Mausam 11 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर प्रदेश पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। हालांकि सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में भी सर्दी की विदाई

Aaj Ka Mausam 11 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है, बिहार में वसंत की दस्तक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह-शाम कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन दिन में धूप निकलने के साथ ही गर्मी का एहसास हो रहा है।

Aaj Ka Mausam 11 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26°C 11°C
जयपुर 27°C 12°C
चेन्नई 31°C 20°C
रांची 25°C 10°C
मुंबई 33°C 20°C
शिमला 16°C 04°C
भोपाल 29°C 13°C
नैनीताल 18°C 07°C
कोलकाता 29°C 15°C
पटना 26°C 14°C
लखनऊ 27°C 11°C

यह भी पढ़ें: सोने हुआ सस्ता, चांदी का टूटा भाव, शादी के सीजन में खरीदना का सही मौका! जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।