CM Yogi statement on Babri Masjid: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी की जनसभा में साफ कहा कि बाबरी मस्जिद दोबारा कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और यूपी प्रशासन ने राम मंदिर को लेकर किया गया वादा पूरा किया है और BJP अपने स्टैंड पर हमेशा अडिग रही है। जनसभा में गरजते हुए योगी ने कहा कि बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देखने वाले कभी सफल नहीं होंगे।
CM Yogi on Babri Masjid: बंगाल की राजनीति से जुड़ा विवाद (CM Yogi statement on Babri Masjid)
CM योगी का यह बयान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद 2.0 बनाने की बात कही थी। योगी ने कहा कि देश की सनातन परंपरा अडिग है और उसे चुनौती देने की कोशिशें नाकाम होंगी। माना जा रहा है कि यह बयान पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल और तेज करेगा।
CM Adityanath Yogi Latest Statement: TMC-BJP टकराव और चुनावी समीकरण
हुमायूं कबीर के बयान के बाद TMC ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कबीर ने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाई और 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। BJP अक्सर कबीर को TMC की “बी-टीम” बताती रही है। वहीं, SIR एक्सरसाइज़ को लेकर BJP और TMC के बीच पहले से ही ज़ोरदार राजनीतिक टकराव चल रहा है, जिसने बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है।
#WATCH बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं… इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला… pic.twitter.com/DsvC5QsOEU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026
ये भी पढ़ें: ‘क्या 0, 18 से बड़ा है?’ भारत-US डील और बजट पर संसद में गरजे Akhilesh Yadav; सरकार से किए कई सवाल


Download Android App
Download iOS App






