Akhilesh Yadav Parliament Speech: लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि डील पहले तय हुई या फिर यूनियन बजट, और कहा कि सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
Akhilesh Yadav Slams Government: टैरिफ और ‘0 बनाम 18’ का तंज
अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका को 18% टैरिफ राहत मिली, जबकि भारत कुछ उत्पादों पर ज़ीरो टैरिफ पर राज़ी हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा—“क्या 0, 18 से बड़ा है?”
FTA और आर्थिक नीति पर चिंता
बजट चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि BJP कई देशों के साथ FTA की बात करती है, लेकिन US के साथ यह डील नहीं बल्कि “ढील” है। उन्होंने सवाल किया कि अगर यही समझौता करना था तो 11 महीने की देरी क्यों हुई और इसका असर रुपये व उद्योगों पर क्या पड़ेगा।
Union Budget 2026: आत्मनिर्भरता और स्वदेशी पर सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि इस ट्रेड एग्रीमेंट के बाद आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी जैसे नारे खोखले लगते हैं। उन्होंने एकतरफा व्यापार की आशंका जताते हुए कहा कि इससे देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है।
Akhilesh Yadav Parliament Speech: बजट में PDA और किसानों की अनदेखी
उन्होंने आरोप लगाया कि यूनियन बजट में PDA, गरीब, दलित और आदिवासी के लिए कुछ नहीं है। साथ ही किसानों पर ट्रेड डील के असर को लेकर चिंता जताते हुए पूछा कि अगर फसलें विदेश से आएंगी तो देश के किसान क्या उगाएंगे।
Akhilesh Yadav Parliament Speech: इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और ज़मीनी हकीकत
अखिलेश यादव ने कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश को नजरअंदाज किया गया और सरकार सिर्फ पुराने प्रोजेक्ट पूरे कर रही है। उन्होंने सड़कों की हालत, नदियों की सफाई और बड़े शहरों की खराब एयर क्वालिटी का मुद्दा उठाते हुए BJP के दावों को ज़मीनी हकीकत से दूर बताया।
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं आएंगे बाहर! जानें किस मामले में हुई थी क़ानूनी कार्रवाई


Download Android App
Download iOS App








