पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं आएंगे बाहर! जानें किस मामले में हुई थी क़ानूनी कार्रवाई

Summary :

Pappu Yadav Gets bail: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 1995 के 31 साल पुराने फर्जीवाड़े और मकान किराए विवाद मामले में मिली जमानत के बाद बड़ी राहत मिली है, जिसमें पुलिस ने उन्हें पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के कारण उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी, लेकिन अब उन्हें इस पुराने मामले में बेल मिल गई है। लेकिन वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। उन्हें एक दूसरे मामले में रिमांड पर ले लिया गया है। Pappu Yadav News: कोर्ट ने सुनाया…

Pappu Yadav Gets bail: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 1995 के 31 साल पुराने फर्जीवाड़े और मकान किराए विवाद मामले में मिली जमानत के बाद बड़ी राहत मिली है, जिसमें पुलिस ने उन्हें पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के कारण उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी, लेकिन अब उन्हें इस पुराने मामले में बेल मिल गई है। लेकिन वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। उन्हें एक दूसरे मामले में रिमांड पर ले लिया गया है।

Pappu Yadav News: कोर्ट ने सुनाया फैसला

बता दें कि सांसद को जिस मामले में जमानत मिली है, वो साल 1995 का है। उन पर मकान पर कब्जा करने और जालसाजी का आरोप है। पुलिस ने बीते शुक्रवार देर रात उन्हें पटना के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय पप्पू यादव और पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसके बाद पटना के थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसमें वे फिलहाल रिमांड पर रहेंगे।

Bihar News: दूसरे आरोप में हुए गिरफ्तार

बुद्धा कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज इस केस की सुनवाई अब बुधवार को पटना के MP MLA कोर्ट में होगी। इसका मतलब है कि MP को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में बितानी होगी। इस बीच, मंगलवार को सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, और उनकी हत्या की साज़िश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकल पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है।

सोमवार को नहीं हो पाई थी सुनवाई

बताते चले कि सोमवार को पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।
फिर आज मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। मगर बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया।

Pappu Yadav Gets bail: क्या है 31 साल पुराना गर्दनीबाग मामला?

पप्पू यादव के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग थाना में दर्ज केस में मकान पर धोखे से कब्जा करने का आरोप है। धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश की धाराएं लगी थीं। कोर्ट में पेशी नहीं होने पर जमानत बॉन्ड रद्द हुआ। बाद में अदालत ने इस केस में जमानत दे दी, हालांकि दूसरे मामले के कारण रिहाई नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav की आधी रात गिरफ्तारी! क्या हुआ ऐसा कि मच गया सियासी हंगामा? आज कोर्ट में होगी पेशी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।