Jana Nayagan Release Date: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं. क्योंकि इस फिल्म पर होने वाले विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर भी लंबे वक्त से सस्पेंस बना हुआ है.
आपको बता दें कि राजनीति में एंट्री से पहले ये विजय की फेयरवेल फिल्म मानी जा रही है, इसलिए फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा है. वैसे तो फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई. अब इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट का नया आदेश सामने आया है, जिससे फिल्म की राह थोड़ी साफ होती दिख रही है.
Jana Nayagan Movie Release: कहां फंसा ‘जन नायकन’ का मामला?

दरअसल, ‘जन नायकन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी नहीं मिल पाई थी. इसी वजह से मेकर्स ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और शुरुआत में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सेंसर बोर्ड को फिल्म सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया, लेकिन बाद में डिविजन बेंच ने उस आदेश पर रोक लगा दी. यहां से ही फिल्म का ये मामला कोर्ट में और भी ज्यादा उलझता चला गया.
Madras High Court Film Certification: सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

इसके बाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से भी उन्हें झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया और फिर फिल्म की रिलीज को लेकर परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई.
CBFC Dispute Vijay Film: मद्रास हाईकोर्ट का नया आदेश क्या है?

इतना सब होने के बाद आखिरकार मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में इस मामले पर अहम सुनवाई की गई. जस्टिस पीटी आशा की सिंगल बेंच ने ‘जन नायकन’ के मेकर्स को CBFC के खिलाफ दायर केस वापस लेने की अनुमति दे दी. मेकर्स के वकील ने कोर्ट रजिस्ट्री को इसकी जानकारी दी थी. अब कोर्ट की तरफ से केस खत्म होने के बाद सारा फैसला घुम कर वापिस सेंसर बोर्ड के पास चला गया है.
Jana Nayagan Release Date: अब आगे क्या होगा?

इतने में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब CBFC दोबारा फिल्म की जांच करेगी. इसका मतलब ये हुआ कि सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद ही ‘जन नायकन’ की नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा. यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का पूरा आने वाला समय सेंसर बोर्ड पर ही टिका हुआ है.
Jana Nayagan Release Date: रिलीज डेट को लेकर क्या हैं अटकलें?

फिल्म को लेकर ये चर्चाएं हो रही है कि ‘जन नायकन’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. लेकिन अब तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. क्योंकि जब तक CBFC सर्टिफिकेट नहीं मिलता, तब तक रिलीज डेट को सिर्फ अटकलें ही माना जाएगा.
Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल


Download Android App
Download iOS App




