आईसीआईसीआई और वीडियोकॉन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को अगले सप्ताह पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चंदा कोचर से 10 जून को मामले में गवाही देने को कहा गया है।
इससे पहले उन्हें पिछले गुरुवार को पेश होना था, लेकिन उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। ईडी पिछले महीने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से कई बार पूछताछ कर चुका है और उनके बयान भी दर्ज कर चुका है।
आधिकारिक सूत्रों ने इसी सप्ताह कहा था कि जांच एजेंसी और बैंक अधिकारियों को बुला कर उनसे पूछताछ करने और चंदा कोचर के बयान की पुष्टि करने की मंशा रखती है। वह मामले को स्पष्ट रूप से समझना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



