केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को सत्यापित ऑनलाइन शिक्षक छात्र पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (ओटीपीआरएमएस) प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर के साथ जोड़ने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। निशंक ने अपने ट्वीट में लिखा,‘‘ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र तक व्यवधान रहित पहुंच सुनिश्चित करने के क्रम में शिक्षा मंत्रालय ने प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ने का फैसला किया है।’’
In our effort to provide free access to verified Online Teacher Pupil Registration Management System Certificates, @EduMinOfIndia has decided to link the certificates with DigiLocker.
DigiLocker App may be downloaded from apple and play store as well!https://t.co/cHu2SWg787
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) March 14, 2021
उन्होंने कहा कि जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र स्वतः ही डिजिलॉकर में स्थानांतरित हो जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की वेबसाइट पर जाकर उन्हें देखा जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा,‘‘डिजिलॉकर ऐप को एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।’’ केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एनसीटीई द्वारा जारी ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 200 रुपये के पंजीकरण शुल्क को माफ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे देश भर के सभी हितधारकों को कारोबारी सुगमता के साथ डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सक्षम होगा। गौरतलब है कि डिजिलॉकर ऐसी प्रणाली है जहां दस्तावेजों को ई-सक्षम बनाकर डिजिटल माध्यम से सुरक्षित एवं वास्तविक समय में उपयोग के लिये उपलब्ध कराया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



