असम के पांच लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को पहले चरण के मतदान में 67 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने यहां बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ और राज्य के किसी भी हिस्से से हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं है।
सूत्रों के अनुसार तेजपुर में रिकॉर्ड 70 फीसदी, कालियाबोर में 64 फीसदी, जोरहाट में 72 फीसदी, डिब्रूगढ़ में 69 फीसदी और लखीमपुर में 62 फीसदी और शाम पांच बजे तक कुल 67.4 फीसदी मतदन हुआ।
महाराष्ट्र की 7 लोकसभा सीटों पर 55.78 % मतदान
शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी थी।
उन्होंने बताया कि कुछ मतदानों केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आने की सूचना भी मिली है हालांकि इस तरह के अधिकतर मामलों में खराब मशीन को बदले जाने के बाद मतदान जारी रहा जबकि कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के आदेश दिये गये।
राज्य में आज मतदान की समाप्ति के साथ 41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



