अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 282 रन ही बनाने दिए। गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाए रखा। इंग्लैंड ने पूर्व कप्तान जो रूट के शानदार अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए।
इंग्लैंड का रिपोर्ट कार्ड
जॉनी बेयरस्टो (33 रन), डेविड मलान (14 रन), जो रूट (77 रन), हैरी ब्रूक (25 रन), जोस बटलर (43 रन), लियाम लिविंगस्टोन (20 रन), मोईन अली (11 रन), सैम कुरेन (14 रन), क्रिस वोक्स (11 रन), आदिल राशिद (15 रन), मार्क वुड (13 रन)। एक्स्ट्रा- 6 रन
न्यूजीलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जिनमें इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 77 रन बनाने वाले जो रूट और ऑलराउंडर मोईन अली (11) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मिशेल सेंटनर ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो और मैट हेनरी ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र को एक-एक विकेट मिला।


Download Android App
Download iOS App



