निर्माणाधीन ईएसआईसी अस्पताल कामगार मजदूरों के लिए होगा वरदान साबित:सिन्हा

Summary :

NULL

पटना : बिहार के श्रम संसाधन मंत्री ने कहा है कि बिहटा स्थित निर्माणाधीन ईएसआईसी अस्पताल कामगार मजदुरों के लिए वरदान साबित होगा। श्री सिन्हा आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 7 जुलाई 2018 से अस्पताल संबंधित निर्माण कार्य शुरू करने के लक्ष्य को लेकर पदाधिकारियों की एक बैठक की गई।

अस्पताल भवन में विद्युत कनेक्षन एवं आपूर्ति हेतु 9 लाख रूपय विद्युत विभाग को भुगतान कर दिया गया है। तत्काल भु-तल, प्रथम तल एवं तृतीय तल को संवेदक द्वारा हस्तगत कराया जाएगा, जिससे 130 शय्या के साथ अस्पताल का शुभांरभ हो सकेगा। अस्पताल के लिए अन्य उपस्कर भी प्राप्त हो चुके है, इसकी प्रगति संतोष जनक है। सहयोग कार्यक्रम में आये मंत्रीद्वय रामनारायण मंडल (भुमि सुधार एवं राजस्व) और विजय कुमार सिन्हा ने लोगो की जमींन से जुड़े अधिसंख्य मामलों को त्वरित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान किया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team