Sanjay Nirupam Joins Shivsena: कांग्रेस से निष्काषित नेता संजय निरुपम शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवेसना में शामिल हुए। हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी सुर अलापने को लेकर उन्हें पार्टी से निष्कासन कर दिया था। शिवेसना में शामिल होने को लेकर उन्होंने आज सुबह ही उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में पुष्टि की थी।
Highlights:
- एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवेसना में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम
- सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में ली शिवसेना शिवसेना की सदस्यता
- संजय निरुपम को कांग्रेस ने किया था निष्काषित
महाराष्ट्र में कांग्रेस के बागी नेता रहे संजय निरुपम शिवसेना में शामिल हुए। जाहिर तौर काफी समय से वे कांग्रेस से नाराज़ चल रहे थे। कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर उन्हें कांग्रेस ने निकाल दिया था। गौरतलब है कि संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है।
भगवा का झंडा करूंगा बुलंद – Sanjay Nirupam
शामिल होने के बाद संजय निरुपम ने कहा, “होइहे वही जो राम रच राखा. पूरे दल बल के साथ शिवसेना में आया हूं. लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों को जितना है। उन्होंने यह भी संकल्पित किया कि हम लोग मिलकर शिवसेना की मुंबई में तीन की तीन सीट जीतकर लायेंगे। भगवा का झंडा बुलंद करूंगा। कभी कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। देर आया दुरुस्त आया”
# Live📡| 03-05-2024
📍आनंद आश्रम, टेंभी नाका, ठाणे 🎥 विविध लोकप्रतिनिधींचा शिवसेना पक्षात जाहीर प्रवेश https://t.co/LtqciV9Oqb
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 3, 2024
महाविकास अघाड़ी से टिकट न मिलने से थे नाराज़
दरअसल, कांग्रेस से उनकी नाराज़गी की मुख्य वजह मुंबई के पश्चिम-उत्तर सीट से टिकट का कटना बताया गया। इस प्रकरण के बाद वे कांग्रेस नेतृत्व को लेकर काफी हमलावर रुख कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम पर कार्यवाई करते हुए शिवसेना से निकाल दिया था। वे कांग्रेस के महाराष्ट्र के काफी दिग्गज नेता माने जाते हैं। वे संगठन और सरकार के कई पदों पर काम कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



