श्योपुर : विगत 9 दिसम्बर से ईडर नदी पर लोढी बांध बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे दो दर्जन गांवों के किसानों के धरने को समाप्त कराने के लिए कलेक्टर पीएल सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह पहुंचे। लेकिन किसानों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ध्यान रहे कि उक्त किसान लोढी बांध बनाने की मांग को लेकर आज भी धरने पर बैठे रहे।
उधर शाम को कलेक्टर,एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी विजयपुर पहुंचे,जहां उन्होंने जनपद पंचायत में किसानों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि आपकी मांग पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डीपीआर बनाने में कम से कम तीन माह लगेंगे,इसलिए बेहतर होगा कि आप लोग अपना धरना समाप्त कर दें, लेकिन किसानों ने स्पष्ट कह दिया कि अब आश्वासन नहीं चाहिए, अब हमें ठोस कार्रवाई चाहिए, क्योंकि आश्वासन देते-देते डेढ दशक से अधिक का समय गुजर चुका है।
किसानों का कहना था कि सिंचाई के अभाव में हमारे खेत बंजर रह जाते हैं,जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा जब तक इस संबंध में ठोस निर्णय नहीं हो जाता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



