25 से 28 रुपए तक बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

Summary :

Fake Fuel Price Hike Updates: देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की अफवाह के बीच सरकार का बयान सामने आया है। दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि सरकार के सामने फिलहाल ईंधन की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने…

Fake Fuel Price Hike Updates: देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की अफवाह के बीच सरकार का बयान सामने आया है। दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि सरकार के सामने फिलहाल ईंधन की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें लोगों के बीच डर और भ्रम फैलाने के लिए चलाई जा रही हैं। सरकार के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर कोई योजना विचाराधीन नहीं है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन अफवाहों का कोई ठोस आधार नहीं है और इन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

Fake Fuel Price Hike Updates: 4 साल में कीमतों को स्थिर रखने का दावा

सरकार का दावा है कि पिछले चार सालों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके पीछे सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के प्रयास बताए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में आम लोगों पर इसका सीधा बोझ न पड़े, इसके लिए लगातार कदम उठाए गए हैं।

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य चुनावों के बाद कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, सरकार ने इस तरह की सभी संभावनाओं को खारिज करते हुए इसे केवल अटकल बताया है।

Fake News On Petrol Diesel Rate: ईंधन की कीमतें किन बातों पर निर्भर करती हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों के आधार पर तय होती हैं। सबसे महत्वपूर्ण कारक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल कच्चे तेल से ही बनते हैं, इसलिए वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत बढ़ने पर देश में भी असर पड़ता है। दूसरा अहम कारण रुपये और डॉलर के बीच का विनिमय दर है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से आयात करता है। अगर रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कमजोर होती है, तो तेल आयात महंगा हो जाता है, जिससे ईंधन के दाम बढ़ सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट (VAT) का भी बड़ा योगदान होता है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स दरें अलग होने के कारण हर शहर में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा, रिफाइनिंग लागत भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने की प्रक्रिया में आने वाला खर्च, इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करता है।

ईंधन की कीमतें मांग और आपूर्ति पर भी निर्भर करती हैं। अगर किसी समय मांग ज्यादा हो जाए या आपूर्ति में कमी आ जाए, तो कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मांग कम होने या आपूर्ति बेहतर होने पर कीमतें स्थिर रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल में कमल खिलेगा, वोटर निडर होकर मतदान करें: केशव प्रसाद मौर्य

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।