फखरुल हसन चांद का आरोप, ‘भाजपा के पास मुद्दे ही नहीं’

Summary :

फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा मुद्दों की कमी

समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने शनिवार को भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, “इनसे कुछ भी पूछो तो ये लोग वही गिने-चुने मुद्दे गिनाने लगते हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इन लोगों से बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल करो, तो इनके पास कुछ भी बोलने के लिए नहीं रहता है।” समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा आमतौर पर हिंदू, मुसलमान, लव जिहाद, मदरसा, फिल्में, यूसीसी जैसे मुद्दे ही उठाती है। इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द भाजपा की राजनीति चल रही है।

उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस समय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन, अगर इस संबंध में भाजपा से किसी भी प्रकार का सवाल करेंगे, तो आपको इस पर कोई जवाब नहीं मिलेगा। आप इन लोगों से महंगाई पर सवाल कीजिए, तो इनके पास कुछ नहीं होगा कहने के लिए। बेरोजगारी पर सवाल करें, तो इन लोगों के पास कुछ भी नहीं रहेगा कहने के लिए।

सपा नेता ने सरकार पर किसानों को फसल का उचित दाम न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है, लेकिन अगर आप इनसे कोई सवाल करेंगे, तो ये लोग इस पर कुछ भी नहीं कहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की सरकार पूरी तरह से विफल है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी लगातार जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को हमेशा उठाती रहेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.