जस्टिस अरुण मिश्रा के विदाई समारोह में बोलने नहीं देने पर विवाद, दुष्यंत दवे ने CJI को लिखा पत्र

Summary :

जस्टिस अरुण मिश्रा के विदाई समारोह में बोलने के अवसर से वंचित किए जाने पर वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने सीजेआई एसए बोबड़े को चिट्ठी लिखी है।

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मिश्रा के विदाई समारोह में बोलने के अवसर से वंचित किए जाने पर वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एसए बोबड़े को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में नाराजगी व्यक्ति करते हुए उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए अब वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
सीजेआई को लिखी चिट्ठी में दवे ने कहा, ‘‘मुझे स्वीकार करना होगा की सुप्रीम कोर्ट ऐसे स्तर तक पहुंच गया है जहां न्यायाधीश बार से डरते हैं। कृपया याद रखिए, न्यायाधीश आते हैं और चले जाते हैं लेकिन हम, बार, लगातार हैं। हम इस गौरवशाली संस्थान की असली ताकत हैं क्योंकि हम स्थाई हैं।’’ दवे ने कहा,‘‘मैं कहनाा चाहूंगा कि मैं इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बहुत व्यथित हूं और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किसी भी समारोह में अपना कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने तक शामिल नहीं होऊंगा।’’ 
उन्होंने कहा, ‘मुझे कहना चाहिए, मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं से बहुत दुखी हूं और फिर कभी सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किसी भी समारोह में भाग नहीं लूंगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें टीम सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टीम से 12.30 बजे सीजेआई की सेरेमोनियल बेंच में शामिल होने के लिए 10.06 बजे एक लिंक मिला।
मैंने सुबह 10.16 बजे सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज का सुबह 10.18 पर जवाब देते हुए निमंत्रण को स्वीकार किया। मैं 12.20 बजे के आसपास लिंक से जुड़ा और सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टीम द्वारा पुष्टि की गई कि वीडियो और ऑडियो एकदम सही हैं।’ दुष्यंत दवे ने कहा, ‘तब मैंने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, SCORA अध्यक्ष  शिवाजी जाधव के साथ बातचीत की। एक बार जब कोर्ट इकट्ठी हुई, तो मैंने सारी कार्यवाही स्पष्ट रूप से देखी और सुनी। अंत में मुकुल रोहतगी ने विदाई दी।’

Desk Team