हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रही तनातनी के बीच जिला गुरदासपुर के गांव चाचौकी के रहने वाले एक किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र गुज्जर सिंह के रूप में हुई है। उधर किसान की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। गौरतलब है कि 11 फरवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जोन बाबा नामदेव जी के जत्थे के साथ किसान ज्ञान सिंह शंभू बॉर्डर पर गए थे।
Highlights
- शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान की मौत
- घायल होने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी
- किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सरवन सिंह
घायल होने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी
14 फरवरी को उनपर आंसू गैस का गोला गिरा था। जिससे वह घायल हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की मौत की घटना के बारे में स्वजनों को बता दिया गया है। किसान का शव जल्द ही गांव भेजा जाएगा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सरवन सिंह पंढेर इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



