23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। बजट से प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों को खास उम्मीद है।
देशभर के किसानों की निगाहें इस बार बजट पर
बता दें कि देशभर के किसानों की निगाहें इस बार बजट पर टिकी हुई हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की थी। अब उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसान बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कृषि उपकरणों पर सब्सिडी…
उनका कहना है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त 6000 से 12000 रुपए सालाना किया जाए, छोटे पशुओं का भी बंदोबस्त किया जाए, जो खेती को बर्बाद करते हैं और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दिया जाए।
बजट में सरकार छोटे किसानों को ध्यान में रखेगी – किसान
समाचार एजेंसी से बात करते हुए किसान अनंत कुमार मिश्र ने बताया कि धान रोपा जा रहा है कि लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। योगी सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बहुत सारे गौशाला बनाया है, लेकिन वहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। खाद, पानी, बिजली बहुत महंगा है। हमें उम्मीद है कि बजट में सरकार छोटे किसानों को ध्यान में रखेगी।
मोदी जी से उम्मीद है कि दवा और खाद के दाम में कमी करेंगे – किसान
किसान राम सिंह पटेल ने बताया कि खेती करते समय महंगाई का सामना करना पड़ता है। खाद महंगा है। मोदी जी से उम्मीद है कि दवा और खाद के दाम में कमी करेंगे।
किसानों के बिजली बिल को कम करना चाहिए – किसान
रामसेवक ने बताया कि, सब्जी की खेती में इस्तेमाल होने वाले बीज और दवाएं महंगी हैं। सरकार से उम्मीद है कि बजट में कुछ रियायत दी जाएगी। सरकार को निजी पंपसेट के लिए भी सब्सिडी देना चाहिए। किसानों के बिजली बिल को भी कम करना चाहिए।
पशुपालक एवं किसान रामसेवक ने बताया कि इस बार उम्मीद है कि किसान सम्मान निधि को 6,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपए किया जाएगा।
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेगी बजट, किसानों को बजट से खास उम्मीदें
Summary :
23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। बजट से प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों को खास उम्मीद है। देशभर के किसानों की निगाहें इस बार बजट पर बता दें कि देशभर के किसानों की निगाहें इस बार बजट पर टिकी हुई हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की थी। अब उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसान बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी… उनका कहना है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त 6000…


Download Android App
Download iOS App



