वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट 2025-26 की तैयारियों के लिए की बैठक

Summary :

वित्त मंत्री सीतारमण की बैठक में बजट पर विचार-विमर्श

1 फरवरी, 2025 को 2025-26 वर्ष का बजट पेश किया जाएगा। 2025-26 का बजट केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। यह बैठक परामर्श उद्योग के नेताओं से समस्या का समाधान और सुझाव इकट्ठा करने पर केंद्रित थी जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी बजट के लिए प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

मंत्रालय के अनुसार, वित्त सचिव, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग ,उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी चर्चा में सुझाव देने के लिए आर्थिक अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए भाग लिया और चर्चाओं को दिशा देने के लिए आर्थिक समाधान भी दिया।

ये परामर्श एक ऐसे बजट को आकार देने में एक आवश्यक कदम है जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, उद्योगों को समर्थन देगा और विविध हितधारकों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्रों के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथी बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की थी।

वित्त मंत्री सीतारमण ने अब तक एमएसएमई, किसान संघों और अर्थशास्त्रियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ कई बैठकें की हैं। वित्त मंत्रालय हर साल विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ कई बजट-पूर्व परामर्श बैठकें आयोजित कराते है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।