विदिशा : कलेक्टर अनिल सुचारी ने सड़क दुर्घटना में मृतक के निकटतम परिजन को 15 हजार रूपए एवं घायल को साढे सात हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी कर दी गई है।जारी आदेश में उल्लेख है कि लटेरी तहसील के ग्राम शरीफपुर निवासी श्यामलाल सेन की मृत्यु हो जाने पर मृतक की मां रामबाई को 15 हजार रूपए की तथा विदिशा तहसील के ग्राम बैस की ईश्वरी बाई पत्नी गणेशदास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने से साढे सात हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है।
तो वही विदिशा के किले अन्दर निवासी अभिषेक व्यास की मृत्यु हो जाने पर मृतक के पिता गणेश प्रसाद व्यास को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। कलेक्टर अनिल सुचारी ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के एक प्रकरण में एक लाख रूपए की आर्थिक मदद भी जारी कर दी है।
योजना के तहत विदिशा के ग्राम रंगई के प्रदीप कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार वर्मा की कृषि कार्यो के दौरान घायल हो जाने पर उन्हें एक लाख रूपए रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है। कलेक्टर अनिल सुचारी ने सर्पदंश के एक प्रकरण में चार लाख की आर्थिक मदद मृतक के निकटतम परिजन को आरबीसी के प्रावधानों के तहत जारी कर दी है।
जिसके तहत नटेरन तहसील के ग्राम तिलातिली निवासी श्री गोपीलाल साहू, की मृत्यृ सर्पदंश से हो जाने के कारण मृतक की पत्नी श्रीमती रामकुंवर बाई साहू को आर्थिक मदद जारी की गई है। कलेक्टर अनिल सुचारी ने सर्पदंश के एक प्रकरण में चार लाख की आर्थिक मदद मृतक के निकटतम परिजन को आरबीसी के प्रावधानों के तहत जारी कर दी है। तो वही नटेरन तहसील निवासी कृष्ण कुमार की मृत्यृ सर्पदंश से हो जाने के कारण मृतक के भाई श्री केदार प्रसाद शर्मा को आर्थिक मदद जारी की गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



