भोपाल : मध्यप्रदेश के नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सोलर पम्प दुनिया के लिए गेम चेन्जर साबित होगा। इससे किसानों की समृद्धि और राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कुशवाहा से सौर ऊर्जा आधारित प्रणालियों के सफल निष्पादन के लिए इंटरनेशनल सोलर एलांयस के 15 देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।
प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों में राष्ट्रीय फोकल बिन्दु के कंबोडिया, गुईना, मैडागास्कर, मलावी, दक्षिण सूडान, जिम्बाबवे, सेशेल्स, रवांडा, कोस्टारिका, फिजी, युंगाडा, बुरूंडी, घाना और गुयाना के सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिनिधि-मण्डल के सदस्यों ने इंदौर के रिजनल पार्क (पिपलियापाला) स्थित 20 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप सिस्टम का दौरा किया।
सदस्यों द्वारा सिंचाई प्रणाली के लिए कृषि विज्ञान केन्द, में स्थापित 5 एच.पी.ए.सी। सोलर पम्प का तथा अरनिया ब्लॉक सोनकच्छ जिला देवास में नरेन्द, सिंह राजपूत के खेत में स्थापित 5 एच.पी। डी.सी। सोलर पम्प की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने पम्प प्रणाली की कार्य-क्षमता और रखरखाव के मापदण्डों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जो मोबाईल एप के माध्यम से नियंत्रणीय है। सदस्यों ने पीथमपुर में मेसर्स शक्ति पम्प (ई) लिमिटेड तथा इच्छावर में स्थित 50 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट साईट का भी भ्रमण किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



