पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालन्दा जिले के सोहसराय थाना के खासगंज इलाके में पटाखा विस्फोट में हुये हादसे में 05 लोगों की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।
प्रमण्डलीय आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इस घटना की संयुक्त रूप से जांच करेंगे और जॉच के पश्चात् समूचित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा है कि इस विस्फोट से बगल के जो घर क्षतिग्रस्त हुये है, उन्हें सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में 17 घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



