Sandeshkhali Case: कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अपराध जांच विभाग ने संदेशखाली में जबरन वसूली, जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां को बुधवार को CBI को सौंप दिया।
Highlights
- CID ने शेख शाहजहाँ को CBI को सौंपा
- बंगाल पुलिस ने लुका-छिपी खेली है- कलकत्ता HC
- पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की
बंगाल पुलिस ने लुका-छिपी खेली है- कलकत्ता HC
पश्चिम बंगाल सीआईडी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए और आरोपी शेख शाहजहां की हिरासत आज ही पूरी की जानी चाहिए। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस ने इस मामले में लुकाछिपी का खेल खेला है।
आरोपी एक राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति है- हाई कोर्ट
हाई कोर्ट ने कहा, ”आरोपी एक राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति है। जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए और आज शाम 4:15 बजे तक आरोपी को हिरासत में लिया जाना चाहिए।” बंगाल सरकार ने पहले मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस के आपराधिक जांच विभाग या सीआईडी को दिए गए आदेश के बावजूद शाहजहाँ की हिरासत सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया था।
पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मुलाकात की।” सूत्रों के मुताबिक, “उन्होंने अपनी आपबीती प्रधानमंत्री के सामने रखी और प्रधानमंत्री ने एक पिता तुल्य की तरह उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। पीड़ित इस बात से बहुत भावुक थे कि पीएम ने उनके दर्द को समझा।”
‘


Download Android App
Download iOS App



