नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जाली नोट आतंकवाद के लिए ऑक्सजीन के रूप में काम करते हैं। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि कोई भी सभ्य देश अपनी सरजमीं से आतंकवाद को फलने फूलने देना स्वीकार नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक अभिशाप है और कोई भी सभ्य देश इसे स्वीकार नहीं कर सकता। राजनाथ ने कहा, जाली मुद्रा आतंकवाद को बढ़ाने में सहयोग करती है और उच्च गुणवत्ता वाले जाली नोट आतंकवाद के लिए ऑक्सीजन के रूप में काम करते हैं।
अमित शाह के बेटे के खिलाफ लगे आरोप निराधार
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं और इसमें किसी भी जांच की कोई जरूरत नहीं है। सिंह ने यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप समय-समय पर लगाये गये हैं।
उन्होंने समारोह के इतर पत्रकारों से कहा, इस तरह के आरोप पूर्व में पहले भी सामने आये हैं। समय-समय पर इस तरह के आरोप लगाये जाते रहे हैं। इनका कोई आधार नहीं है। न्यूज पोर्टल द वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2014 में भाजपा के सथा में आने के बाद से शाह के बेटे जय अमित शाह की एक फर्म के कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी देखी गयी। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया और शाह के बेटे ने इस रिपोर्ट को झूठी, अपमानजनक तथा मानहानिकारक बताया है।


Download Android App
Download iOS App



