श्रीनगर : सेना ने आज कहा कि उसने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा, सेना ने बीती रात उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान सैनिकों ने दो एके राइफल, चार मैग्जीन, 60 कारतूस, एक पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद की।
संदिग्ध अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
यहां एक संदिग्ध अपराधी को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने कल धिंडाय निवासी अर्जुन कुमार उर्फ बिल्लू को रोका और उसकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक कारतूस और धारदार हथियार भी बरामद हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



