कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व सांसद अरविंद शर्मा बीजेपी में शामिल

Summary :

वहां अरविंद शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने का एलान किया। उनको हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने बीजेपी की सदस्‍यता दिलाई।

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा बीजेपी में शामिल हुए। अरविंदर शर्मा करनाल से सांसद रह चुके हैं। अ‍रविंद शर्मा शुक्रवार को नई दिल्‍ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचे।

वहां अरविंद शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने का एलान किया। उनको हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने बीजेपी की सदस्‍यता दिलाई। मुख्‍यमंत्री ने अर‍विंद शर्मा का बीजेपी में स्‍वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी।बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके लिये सवाल यह नहीं था कि किस पार्टी में शामिल होना है।

Arvind Sharma

पिछले दो..ढाई वर्षो में उन्होंने इस सरकार का कामकाज देखा है कि यह कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है। इन सभी स्थितियों पर विचार करने के बाद मैंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय किया। अर‍विंद शर्मा ने कहा कि वह बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

वह पार्टी का हर आदेश मानेंगे और उन्‍हें जो कार्य सौंपा जाएगा उसे करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाण के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे।

Desk Team