मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया दुःख, कहा-बच सकती थी जानें

Summary :

मुंबई हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी बेहद दुःख जताया है और सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिये इस हादसे में मरे गए और घायल लोगों के लिए संवेदना जाहिर की है।

मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम फुटओवर ब्रिज गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीएसटी के प्लेटफार्म नंबर एक उत्तर को बी टी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा शाम करीब साढ़ सात बजे अचानक गिर गया।

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

पिछले साल पुल के ढांचे का ऑडिट कराया गया था तथा उसमें इसे फिट पाया गया और मामूली मरम्मत कराने की बात कही गयी थी। आज की दुर्घटना से ऑडिट पर प्रश्नचिन्ह लग गया है और इसकी जांच होगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बृहन्मुंबई नगरपालिक निगम (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण कक्ष ने आशंका जतायी है कि फुटओवर ब्रिज में आने जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गयी जिससे पुल पर दबाव पड़ने से यह हादसा हुआ।

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

इस हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी बेहद दुःख जताया है और सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिये इस हादसे में मरे गए और घायल लोगों के लिए संवेदना जाहिर की है। आईये नजर डालते है इन ट्वीट्स पर :

1.अमिताभ बच्चन

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

इस हादसे से बेहद दुखी हुई अमिताभ बच्चन ने कहा – ”मैं शोक में हूं और मौन प्रार्थना कर रहा हूं, मुंबई शहर के लिए।’

2. हेमा मालिनी

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

वेटेरन अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लिखा है, ” मुंबई में हुए इस हादसे में मारे गये लोगों और उनके परिवारों के साथ ही जख्मी हुए लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।”

3.विवेक ओबरॉय

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

एक्टर विवेक ओबरॉय ने मुंबई ब्रिज हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि वो इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो देखकर वो काफी व्यथित हैं।

4.सचिन तेंदुलकर

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई हादसे के प्रति शोक जताया है।

5.रितेश देशमुख

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

रितेश देशमुख ने हादसे पर अफसोस जाहिर करते हुए लिखा कि इस हादसे को टाला जा सकता था, ये सिर्फ और सिर्फ सरकार की लापरवाही का नतीजा है।

6.अनुपम खेर

मुंबई ब्रिज हादसे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

अनुपम खेर ने भी इस हादसे के प्रति शोक प्रकट किया और ईश्वर से प्रार्थना की है कि पीड़ितों के परिवार वालों को इस हादसे से निपटने की शक्ति प्रदान करें।

7.तापसी पन्नू

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा कि इस हादसे ने उन्हें चोट पहुंचाई है।

मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज गिरने से 6 की मौत, सामने आई BMC की गलती

Desk Team