हैदराबाद : तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में 30 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए आज चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह एक दिहाड़ी मजदूर है। महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता कल रात कल्वाकुर्थी कस्बे में अपने घर लौट रही थी जब 25 से 30 साल की उम्र के चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर आए और उसे बलपूर्वक एक सरकारी शिक्षा संस्थान के परिसर में ले गए और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के चीख पुकार करने पर कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन चारों आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। हालांकि वे अपने मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए। पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनमें से दो ने महिला के साथ बलात्कार किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



