ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट पहुंची इजरायल से दिल्ली, 274 भारतीय संकट से निकले

Summary :

ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल के तेल अवीव से भारत के लिए रवाना हुई। चौथी फ्लाइट में 274 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें भारत लाया गया है। इससे पहले इस ऑपरेशन की तीसरी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 197 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया। ऑपरेशन अजेय के तहत अब तक 644 लोगों को भारत लाया जा चुका है एक दिन में दूसरी उड़ान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इजराइल से भारत के लिए रवाना होने वाली…

ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल के तेल अवीव से भारत के लिए रवाना हुई। चौथी फ्लाइट में 274 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें भारत लाया गया है। इससे पहले इस ऑपरेशन की तीसरी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 197 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया। ऑपरेशन अजेय के तहत अब तक 644 लोगों को भारत लाया जा चुका है

एक दिन में दूसरी उड़ान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इजराइल से भारत के लिए रवाना होने वाली यह एक दिन में दूसरी उड़ान है। बता दें कि ऑपरेशन अजेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इजरायल में फंसे करीब 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया है। भारतीयों का पंजीकरण गुरुवार से शुरू हो गया था। हमले को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, जिसमें 1,300 से अधिक इजरायली मारे गए, वहीं, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 1,000 से अधिक फलस्तीनी भी मारे गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया
इधर, हमास और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष भारतीयों को जानकारी और सहायता प्रदान करने में मदद कर रहा है। इससे पहले आज ‘ऑपरेशन अजेय’ के तहत इजरायल से 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

Desk Team