बेंगलुरु : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राज्य की एच डी कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार के विश्वास मत खोने के बाद कहा कि अब से विकास के नये युग की शुरुआत होगी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार येदियुरप्पा ने कहा, ‘यह लोकतंत्र की जीत है। लोग कुमारस्वामी सरकार से तंग आ चुके आ चुके थे।’
येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं कर्नाटक की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब से विकास के नये युग की शुरुआत होगी।’
तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके येदियुरप्पा ने कहा कि उनका ध्यान सूखे तथा अन्य परेशानियों का सामना कर रहे किसानों पर होगा।
उन्होंने कहा, ‘हमारे किसान सूखे और अन्य समस्याओं से परेशान हैं। हम कर्नाटक की जनता को आश्वासन देते हैं कि आने वाले दिनों में हम किसानों को और अधिक महत्व देंगे ताकि वह खुशहाल जीवन जी सकें।’
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद वह इस संबंध में जल्द से जल्द एक उचित फैसला लेगी।
कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विश्वासमत खोने के बाद गिर गई। 99 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया। इसके साथ ही राज्य में करीब तीन सप्ताह तक चला सियासी नाटक खत्म हो गया।


Download Android App
Download iOS App



