मेहुल चोकसी, जो 2018 से फरार था, को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। चोकसी पर पीएनबी बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। भारत सरकार ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन चोकसी के वकील बेल्जियम की अदालत में जमानत की कोशिश कर रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) लोन धोखाधड़ी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर शनिवार (12 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में है। चोकसी को गिरफ्तार करते समय पुलिस ने मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी दो ओपन एंडेड गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये दोनों वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत मांग सकता है।
13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी
चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए वांछित है। चोकसी फिलहाल एंटीगुआ में रहता है। वह इलाज के लिए यूरोप गया था। उसके वकीलों का कहना है कि वह गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। इसी आधार पर उसके वकील बेल्जियम की अदालत में जमानत की मांग करेंगे। इससे पहले उन्होंने मुंबई की एक अदालत में क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया और लिम्फोमा का हवाला देते हुए भारत आने में असमर्थता जताई थी।
भतीजे संग 2018 से गायब है चौकसी
2018 में भारत से भागने के बाद उसे गिरफ्तारी करने के लिए भारत सरकार वर्षों से प्रयास कर रही है। मेहुल चोकसी और उसके भतीजे हीरा व्यापारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा वॉन्टेड हैं। उन पर पीएनबी बैंक से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी मामले में सह-आरोपी नीरव मोदी लंदन से प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है। दोनों जनवरी 2018 में भारत से भाग गए थे। चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर बैंक से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
चौकसी को भारत लाने की तैयारी तेज
अब जबकि चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है, भारत सरकार ने वहां से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालांकि, चोकसी अभी भी बेल्जियम की अदालत में कानूनी दांवपेंच का इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए कानूनी लड़ाई में कुछ समय लगेगा और उसके वकील उसे वहां जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
तहव्वुर राणा एक नहीं.. मोदी सरकार में कई भगोड़े और आरोपी भारत प्रत्यर्पित हुए


Download Android App
Download iOS App



