लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाको में कोहरे में कमी आई है, लेकिन प्रदेश के पूर्वी इलाको में घने कोहरे का कहर अभी भी बरकरार है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। इसके अलावा कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रहा।
सोमावार को गोरखपुर मण्डल में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं मुरादाबाद, मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद तथा लखनऊ मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान फुरसतगंज का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



