खराब सड़क निर्माण को गैर- जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Summary :

सड़क ठेकेदारों और इंजीनियरों पर गडकरी की सख्त चेतावनी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि खराब सड़क निर्माण को गैर- जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए। सड़क ठेकेदारों और इंजीनियरों को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

उद्योग निकाय भारतीय उद्योग परिसघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन कि भारत दुनिया सड़क दुर्घटनाओं में पहले स्थान पर है।दोषपूर्ण सड़क निर्माण को गैर-जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए और सड़क ठेकेदारों, रियायतियों और इंजीनियरों को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और या जेल भेजा जाना चाहिए। सड़क जा परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का लक्ष्य 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को घटाकर आधा करने का है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।