वीरता पुरस्कारों के लिए अधिसूचना जारी, लिस्ट में ऑपरेशन सिंदूर के वीरों के नाम शामिल

Summary :

Gallantry Award 2025: भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है। Veer Chakra Award: मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार…

Gallantry Award 2025: भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है।

Veer Chakra Award: मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

Gallantry Award 2025
Gallantry Award 2025 (CREDIT-SM)

केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के कर्मियों के हैं।

Operation Sindoor: इन्हें किया जाएगा सम्मानित

सरकार की तरफ से जारी की गई सूची में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

Gallantry Award 2025: इतने लोगों को मिलेगा पुरस्कार

Gallantry Award 2025
Gallantry Award 2025 (CREDIT-SM)

अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 02 बार टू सेना पदक (वीरता), 58 सेना पदक (वीरता), 06 नौसेना पदक (वीरता), 26 वायु सेना पदक (वीरता), 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक, और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है: भारतीय सेना के 115, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167, और सीमा सड़क विकास बोर्ड के 03 कर्मी।

ये भी पढ़ें:गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथलपुथल, खरीदने से पहले यहां देखें देशभर के ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।