भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी

Summary :

गलवान जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। गलवान घाटी में जो कुछ भी हुआ, उसे दोहराया नहीं जाना चाहिए। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है।

77वें सेना दिवस समारोह में अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने रेखांकित किया कि उत्तरी सीमा पर आधुनिक उपकरण और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने यहां 77वें सेना दिवस पर कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गलवान में जो कुछ हुआ, उसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।