गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक, इंग्लैंड दौरे को बीच में छोड़ भारत लौटे

Summary :

इंग्लैंड दौरा छोड़ा गंभीर ने, मां की हालत गंभीर

गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया है. गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं. वह अभी ICU में भर्ती हैं। गंभीर अब 17 जून को वापस इंग्लैंड जाएंगे। उनकी माता जी की हालत नाजुक है. गंभीर लगभग ₹265 करोड़ संपत्ति के मालिक है।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया है। इसकी जानकारी मिलते ही गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं. गंभीर अब 17 जून को वापस इंग्लैंड जाएंगे। उनकी माता जी की हालत नाजुक है, वह अभी ICU में भर्ती हैं। गंभीर भारतीय टीम के साथ 7 जून को लंदन पहुंचे थे। अभी टीम बेकेनहैम में प्रैक्टिस कर रही है। आज शुक्र्वार से यहां इंट्रा-स्कावड प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को अपने टीम से अलग हो कर भारत लौटना पड़ा है।

अब कैसी है गंभीर की मां की तबियत?

गंभीर की माता जी का नाम सिमा गंभीर है। उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, वह अभी ICU में भर्ती है। लेकिन अच्छी बात है कि वो खतरे से बाहर हैं। खबर है कि गंभीर की वापसी जल्द ही होगी। वो 17 जून को वापस इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।

गंभीर से जुड़ी बातें

गौतम गंभीर का परिवार दिल्ली में रहता हैं। उनके पिता जी का नाम दीपक गंभीर हैं। वो एक बिजनेसमैन हैं। उनकी माता जी सीमा गंभीर हॉउस वाइफ हैं। गंभीर की एक छोटी बहन है। गंभीर की शादी 2021 में नताशा जैन से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।

गौतम गंभीर के पास कितनी संपत्ति?

गौतम गंभीर लगभग ₹265 करोड़ संपत्ति के मालिक है। यह संपत्ति क्रिकेट, IPL अनुबंधों, ब्रांड एंडोर्समेंट, व्यवसायों और निवेशों से अर्जित की गई है। गंभीर के पास दिल्ली में एक आलीशान घर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15 करोड़ के आसपास है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनमें BMW 530 डी, ऑडी क्यू 5, टोयोटा कोरोला और अन्य शामिल हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।