गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की, दूसरी बेटी घायल

Summary :

गाजियाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गई। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बेटी अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना…

गाजियाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गई। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बेटी अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया कि आरोपी राजा अंसारी मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है और लोकप्रिय विहार स्थित मकान की चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम तथा रूबी तबस्सुम के साथ रहता था।

देर रात राजा अंसारी ने पत्नी बीबी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वहीं, 14 वर्षीय दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों को जैसे ही वारदात की जानकारी हुई, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल किशोरी को तत्काल एमजी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आने की चर्चा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में राजा अंसारी द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या किए जाने तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम के घायल होने की जानकारी सामने आई।

घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया।

–आईएएनएस

पीकेटी/वीकेयू

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.