रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि तेज रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन का किराया सबके लिए वहन करने लायक होगा। वहीं रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2022 को शुरू करना है।
रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और बुलेट ट्रेन परियोजना के प्रभारी ने कहा है कि ट्रेन शुरू करने की समयसीमा 2023 बनी रहेगी, लेकिन रेलवे का 2022 के स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए इसे शुरू करने का लक्ष्य है। रेल मंत्री ने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर इसे (किराया) वहन करने लायक रखेंगे’।
अगर यात्री हवाई टिकट के लिए कम पैसे दे रहे हैं तो वे बुलेट ट्रेन से क्यों सफर करेंगे? इसलिए हमें प्रतिस्पर्धात्मक होना होगा।’अधिकारियों के अनुसार बुलेट ट्रेन में दो श्रेणियों एक्जीक्यूटिव और इकोनॉमी की सीटें होंगी। साथ ही किराया राजधानी एक्सप्रेस के एसी 2-टियर किराये के बराबर होगा। बताते चले कि पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे 14 सितंबर को बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App





