अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुर्भाग्य से शीघ्र ही पहले नंबर पर आने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे मामले दुनिया में सबसे अधिक भारत में हैं। इसी प्रकार से प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भी दुनिया में देश अब पहले पायदान पर है।
प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सोमवार को सामान्य अस्पताल में अस्पताल प्रशासन को पीपीई किट व सेनेटाइजर देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 75 पार का नारा लेकर सत्ता में आई थी लेकिन प्रदेश में हो रहे घोटालों से लगता है कि सरकार घोटालों में सैंकड़ों का आंकड़ा पार कर देगी। कोरोना संक्रमण के इस काल में जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम कांग्रेस कर रही है।
उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर कहा कि आलोचना करने वालों के हितों की रक्षा करना कांग्रेस का तरीका है। इसीलिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सांझी महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा सरकार के इशारे पर मुंबई के लोगों को गालियां देने वाली अभिनेत्री को भी सुरक्षा दी।
सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं है कि अपने आलोचकों को जेल में भेज देंगे और उनके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देंगे। यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से बदहाल किसान और मजदूर को राहत के नाम पर एक पैसा भी गठबंधन सरकार द्वारा नहीं दिया गया। व्यापारियों का धंधा बंद है। हर वर्ग सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



