पटना : श्री गुरु गोविन्द सिंह महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास के प्रति कृत-संकल्प है। आज समय इंटरनेट, लैपटॉप का युग है अति शिक्षित होकर भी आज के दौर में जो तकनीकी शिक्षा का ज्ञान नहीं ले पाया वह अनपढ़ के समान है।
समय के साथ चलना ही बुद्धिमता है। श्री मोदी ने कहा कि जल्द ही राज्य में तीन विश्वविद्याल बनाने जा रही है। यह मगध विश्वविद्यलय कुछ महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालय को मिलकर बनायेगी। उन्होंने कहा कि उाने वाले समय में ई-लर्निंग के माध्यम से राजधानी में बैठकर पूरे राज्य में पढ़ाई होगी। जिसमें ब्लैक बोर्ड की जगह इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड होगा।
साथ ही छात्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रमंडल में एक मेडिकल कॉलेज, प्रत्येक जिला में एक अभियंत्रण महाविद्यालयतथा प्रत्येक अनुमंडल में एक पॉलिटेक्निक संस्थान बनाने पर गंभीर है। जिससे राज्य में तकनीकी शिक्षा का विकास हो। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में गणित, अंग्रेजी, भौतिक आदि शिक्षकों की कमी है जिसे पूरा करने के लिए अतिथि शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने गुरू गोविन्द सिंह कॉलेज के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि इस महाविद्यालय में 22 कट्ठा जमीन है जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने में हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित कर आगत अतिथियों ने उद्घाटन किया। मौके पर मगध विवि के उप कुलपति डा. कमर हसन, बीआरबीए के उप कुलपति डा. ए एन यादव, वीर कुंवर सिंह विवि के उप कुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन, डा. कामेश्वर, विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव, विधान पार्षद प्रो. सूरजनंदन प्रसाद मेहता, जीजीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. दलवीर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन अम्बुज किशोर ने किया। मौके पर डा. संजय श्रीवास्तव, प्रो. सुजश प्रकाश, डा. विनय यादव सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



