जनगणना 2021 में सरकार पहली बार सरकार उन परिवारों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करेगी जिनके मुखिया ‘ट्रांसजेंडर’ हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जनगणना अधिकारी एक अप्रैल से 30 सितंबर तक होने वाली घरों की सूची बनाते हुए जनगणना के दौरान हर घर से 31 सवालों के आधार पर विशिष्ट जानकारी की मांगेंगे।
अधिकारी ने बताया कि मुखिया के लिंग के अब तीन विकल्प पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर दिए जाएंगे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि किसी ट्रांसजेंडर मुखिया के घरों की जानकारी एकत्र की जा रही है। पहले की जनगणना में केवल पुरुष और महिला के लिए एक कॉलम हुआ करता था।”
जनगणना 2021 पारंपरिक कलम और कागज से हटकर एक मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्यम से की जाएगी।
जनगणना की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2021 होगी लेकिन बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह 1 अक्टूबर, 2020 होगी।


Download Android App
Download iOS App



