रायपुर: सरकार खुले में शौच जाने वालों का राशन बंद करने का आदेश जारी किया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के सीईओ को इस आदेश को पालन करवाने के लिए कहा जाए। ग्राम पंचायतों में इसके लिए मुनादी करवाया जाय। लोगों को चेताया जाए कि परिवार का कोई भी सदस्य खुले में शौच जाता है तो उन्हें चिन्हांकित कर उन्हें सरकारी योजना के तहत राशन रोकने का आदेश जारी हो गया है। इसके लिए राशन कार्ड में बाकायदा सील भी न लगाया जाए। इस आदेश के अनुसार धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी-बिक्री पर भी रोक लगा दी जाए।
इसके अलावा राजस्व विभाग को भी निर्देशित किया जाए कि ऐसे लोगों का राजस्व संबंधी काम भी न किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली मच्छरदानी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास इस बार ओडीएफ को लेकर इतनी गंभीर है कि सरकार के इस आदेश को प्रदेश के जो पंच, सरपंच लागू करने में लापरवाही करें उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया जाए।
सरकार इस बात को लेकर नाराज है कि प्रदेश के सभी गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है सरकार का कहना है कि निर्माण साम्रगी उपलब्ध करवाने के बावजूद इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है इसके लिए ऐसा निर्णय लिया गया है। जिसे संबंधितों को कठोरता से पालन करवाना होगा। ऐसा नहीं होने पर अगला आदेश निकाल कर उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



