Govt Steps to Protect LPG Supply : दुनियाभर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर तनाव शुरू हो गया है। ईरान-इजरायल युद्ध का असर भारत पर भी दिखने लगा है। जो सिलेंडर बुकिंक के लिए पहले 21 दिनों में शुरू हो जाती थी वह अब 25 दिन में होने लगी है।
हालांकि LPG गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार सुपरएक्टिव हो गई है. सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के साथ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे राहत मिल सकती है.
मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और एस्मा लागू कर दिया है. सरकार ने आम एलपीजी सिलेंडर धारकों से कहा है कि वो घबराएं नहीं और सभी को पर्याप्त गैस आपूर्ति के लिए ठोस इंतजाम किए गए हैं.
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर सुचारू बनाए रखने के लिए होटल-रेस्तरां एसोसिएशन और अन्य पक्षधारकों से बात की जा रही है.
ये 6 बड़े कदम
- रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति का निर्देश
- सरकारी और निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने का आदेश
- जमाखोरी, ‘पैनिक बुकिंग’ को रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतर 21 से बढ़ा 25 दिन
- घरेलू पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG), वाहनों के लिए CNG और घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता
- रेस्तरां-होटल में कमर्शियल सिलेंडर की कमी को देखते हुए OMCs के एक विशेष समिति बनाई गई
- अतिरिक्त उत्पादित LPG को सिर्फ 3 सरकारी कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL को ही बेचा जाए
जरूरतों के अनुसार गैस
बता दें आम घरों में भी LPG सिलेंडर को लेकर टेंशन होनी शुरू हो गई है, वहीं होटल और रेस्तरां में सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है। इसी कमी को देखते हुए सरकार ( पेट्रोलियम मंत्रालय ) ने आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए एक समिति गठित की है. ये समिति शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतों की समीक्षा करेगी. होटल- रेस्तरां की वास्तविक जरूरतों के अनुसार गैस मुहैया कराई जाएगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है. परिवारों की सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं.
क्या है नीला सिलेंडर
आपने अक्सर देखा होगा आम घरों में लाल सिलेंडर आता है वहीं कुछ नीले सिलेंडर भी दिखाई देते हैं, मगर यह नीले सिलेंडर किस काम आते हैं? होटल और रेस्तरां में घरों में लगने वाले 14.2 किलो के लाल सिलेंडर की जगह 19 किलो का नीला सिलेंडर लगता है.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि घरेलू परिवारों के अलावा होटल-रेस्तरां को भी बिना रुकावट गैस मिले, इस पर समिति निगरानी करेगी.
यह भी पढ़ें –


Download Android App
Download iOS App




