अगर आप भी गर्मी में घूमने का बना रहे हैं Plan? तो भारत के इन 5 Top Beach Destination को करें Explore

Summary :

Top Beach Destinations in India: भारत एक ऐसा देश है, जहां तरह-तरह की संस्कृतियां देखने को मिलती हैं। यह सुंदरता से भरा एक विशाल देश है और इसके समुद्री तट दुनिया भर में अपनी खूबसूरती, संस्कृति और अनोखे अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। अगर आप बीच-लवर हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां नीला समंदर, सुनहरी रेत, रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स और मन को सुकून देने वाला माहौल सब एक साथ मिले तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन मौजूद हैं। जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। भारत के ये तटीय पर्यटन…

Top Beach Destinations in India: भारत एक ऐसा देश है, जहां तरह-तरह की संस्कृतियां देखने को मिलती हैं। यह सुंदरता से भरा एक विशाल देश है और इसके समुद्री तट दुनिया भर में अपनी खूबसूरती, संस्कृति और अनोखे अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। अगर आप बीच-लवर हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां नीला समंदर, सुनहरी रेत, रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स और मन को सुकून देने वाला माहौल सब एक साथ मिले तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन मौजूद हैं। जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। भारत के ये तटीय पर्यटन स्थल ना सिर्फ़ सौंदर्य में अनोखे हैं, बल्कि अपनी एडवेंचर ऐक्टिविटीज और स्थानीय संस्कृति के कारण हर तरह के यात्रियों को पसंद आते हैं। चाहे आप पार्टी पसंद करते हों, रोमांच के दीवाने हों, या सिर्फ़ शांति की तलाश में हों- यहां हर बीच लवर के लिए कुछ ना कुछ खास है। आइए जानते हैं, beach travel destination in India के बारे में, जहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टी बिता सकते हैं।

Top Beach Destinations in India: भारत के इन बीच को करें एक्स्प्लोर

1. गोवा (Goa)

गोवा भारत के बीच पर्यटन का दिल है। यहां बागा और कलंगुट जैसे पार्टी बीच, पालोलेम और अगोंडा जैसे शांत बीच, वॉटर स्पोर्ट्स, बीच शैक्स और नाइटलाइफ सब मौजूद है। गोवा हर तरह के ट्रैवलर के लिए परफेक्ट बीच डेस्टिनेशन है। अगर आप भी इस गर्मी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो गोवा सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।

2. अंडमान और निकोबार (Andaman & Nicobar Islands)

यहां के राधानगर बीच को एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों में गिना जाता है। क्रिस्टल क्लियर वॉटर, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और सफेद रेत के बीच इसे एक शानदार गेटअवे बनाते हैं। जहां आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

3. पांडिचेरी (Pondicherry)

फ्रेंच आर्किटेक्चर वाला छोटा-सा यह बीच टाउन है। पैराडाइज बीच की शांति और ऑरोविल बीच की सर्किंग बेहतरीन अनुभव देती है। यह फोटोग्राफी और कैफे कल्चर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। हर साल तमाम लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

4. लक्षद्वीप (Lakshadweep)

भारत का मालदीव कहा जाने वाला यह स्थान नीले पानी और लगून जैसी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलता है, जिससे यह हनीमून और प्राइवेट ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

5. केरल-कोवलम और वर्कला (Kovalam & Varkala)

केरल के ये दोनों समुद्री तट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं। वर्कला बीच की पहाड़ी चट्टानों से दिखता समुद्र का नजारा बेहद मनमोहक होता है। वहीं कोवलम अपने साफ तट, सर्किंग एक्टिविटीज और आयुर्वेदिक थेरेपी के लिए जाना जाता है।

 

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।