ग्रेटर नोएडा में कैंटर और ट्रेलर की टक्कर में एक चालक की मौत

Summary :

ग्रेटर नोएडा, 8 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीटा-2 थाना क्षेत्र में बीती देर रात कैंटर और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बीटा-2 क्षेत्र में कैंटर और ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा…

ग्रेटर नोएडा, 8 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीटा-2 थाना क्षेत्र में बीती देर रात कैंटर और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बीटा-2 क्षेत्र में कैंटर और ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को निकालकर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव की पहचान मूल रूप से कासगंज निवासी संत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने और वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

–आईएएनएस

पीकेटी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.