गुजरात बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लगातार आ रहे है धमकी भरे ई-मेल, क्या होगा बड़ा खेल!

Summary :

Gujarat Assembly Bomb Threat: गुजरात में बजट सत्र के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजा गया जिसमें लिखा गया था कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।  सुबह गुजरात विधानसभा परिसर को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके चलते परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाड ने विधानसभा परिसर का गहन निरीक्षण किया। Gujarat Assembly Bomb Threat: जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया पुलिस अधीक्षक (एसपी)…

Gujarat Assembly Bomb Threat: गुजरात में बजट सत्र के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजा गया जिसमें लिखा गया था कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।  सुबह गुजरात विधानसभा परिसर को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके चलते परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाड ने विधानसभा परिसर का गहन निरीक्षण किया।

Gujarat Assembly Bomb Threat: जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया

Gujarat Assembly Bomb Threat
Gujarat Assembly Bomb Threat (Social Media)

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमशेट्टी ने कहा कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम (बीडीडीएस) द्वारा जगह की जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। आज सुबह गुजरात विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल मिलने के बाद बीडीडीएस टीम ने परिसर की जांच की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, इसलिए विधानसभा का कामकाज शुरू हो गया है।

Gujarat Assembly News: आगे की कार्रवाई जारी

ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता हीराभाई सोलंकी ने सरकार की तुरंत कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात सरकार कुशलता से आगे बढ़ रही है और जिसने भी यह ईमेल भेजा है, हम उसे ढूंढ निकालेंगे। हम इससे डरते नहीं हैं और मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री कुशल और बुद्धिमान हैं। ऐसे काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Bomb Threat Email: बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं

पिछले कुछ महीनों से गुजरात की अदालतों, नगर निगम भवनों, स्कूलों और कई अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। आज एक बेहद गंभीर सुरक्षा मुद्दा सामने आया है, जिसमें गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। आज भी यह ई-मेल तब भेजा गया जब सुबह बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी से हड़कंप मच गया।

ALSO READ: इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे, कई सिलेंडरों में विस्फोट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।