इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे, कई सिलेंडरों में विस्फोट

Summary :

Indore Fire Tragedy: इंदौर के एक घर में EV वाहन को चार्ज करना भारी पड़ गया। जहां घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और इस दौरान चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया। इसके बाद, कार से आग पूरे घर में फैल गई और घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया। बता दें कि घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे हुए थे, जिससे विस्फोट के बाद बिजली कटौती हुई और दरवाजे बंद हो गए जिससे किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं लगा। इस…

Indore Fire Tragedy: इंदौर के एक घर में EV वाहन को चार्ज करना भारी पड़ गया। जहां घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और इस दौरान चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया। इसके बाद, कार से आग पूरे घर में फैल गई और घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया। बता दें कि घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे हुए थे, जिससे विस्फोट के बाद बिजली कटौती हुई और दरवाजे बंद हो गए जिससे किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं लगा। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए और 3 झुलस गए है।

House Blaze Indore Fire Tragedy: तीन मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग

Indore Fire Tragedy
Indore Fire Tragedy (Social Media)

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण एक तीन मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि करीब 4 बजे बृजेश्वरी एनेक्स आवासीय क्षेत्र में स्थित एक घर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम को तुरंत मौके पर भेजा। शुरुआत में स्थिति भयावह थी, लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया।

EV Charging Fire: इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था

“शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया। इसके बाद, कार से आग घर में तेजी से फैल गई। यह तीन मंजिला इमारत थी और घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया। टीम पड़ोसियों की इमारत से घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंची और तीन लोगों को बचाया। बता दें कि यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे रसायन भी रखे थे।

ALSO READ: America ने ईरानी मिसाइल साइट पर किया धमाकेदार हमला; गिराए 2200 किलो के बंकर बस्टर बम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।