Bengaluru Viral Reel Incident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। इसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बेंगलुरु के एक परिवार ने तो हद ही पार कर दी। यहां एक परिवार ने एक बुजुर्ग को बोरे में बंद करके कुरियर करने की कोशिश की। यह सब उन लोगों ने रील बनाने के लिए किया है।
इसमें परिवार के 5 सदस्य, जिसमें एक महिला, उसका पति, सास और साला इस सब में शामिल थे। यह घटना व्यालिकावल पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद एक कूरियर सर्विस ऑफिस में हुई। परिवार यहां एक बड़ा-सा संदिग्ध पैकेज लेकर पहुंचा था। इसके बाद जो हुआ वो पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Bengaluru Viral Reel Incident: पार्सल खोलकर देखा, तो उड़े होश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब परिवार नहीं बताया कि बोरे के अंदर क्या है, तो कुरियर स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने जब पार्सल खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अंदर से एक आदमी निकला, जो साफ तौर पर परेशान दिख रहा था और उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिवार का कहना था कि उन्होंने यह सब रील बनाने के लिए किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी वीडियो में ज्यादा व्यूज आ सके।
वह इस वीडियो में ये दिखाना चाहते थे कि उगादी और रमजान जैसे त्योहारों के मौसम में बस के टिकट अक्सर नहीं मिलते। ऐसे में सफर करने के लिए किसी इंसान को कुरियर करना ही एकमात्र ऑप्शन बचा है।
Daughter & family stuff father in gunny bag, take him to courier office to “send parcel” out of Bengaluru all for a reel showing it’s easier to courier a man than book bus/train tickets this festive season. Now in police station.
Weird world. 😭
pic.twitter.com/gGEpKeeYjM— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 17, 2026
Bengaluru Courier Stunt: पैकेज को स्वीकार किए जाने पर अड़ा परिवार
पकड़े जाने के बाद परिवार ने कुरियर कंपनी के कर्मचारियों के साथ बहस की। वह इस बात पर अड़े रहे कि उनके पैकेज को स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि वह बहुत दूर से आए हैं और उन्होंने यहां तक आने के लिए बहुत मेहनत की थी। इसके बाद कुरियर कंपनी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जल्द ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को पूछताछ के लिए स्टेशन ले गए।
Viral Social Media Reel: परिवार ने बनाया माफीनामा वीडियो
बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि परिवार ने एक माफीनामा वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने माना कि उनके द्वारा किया गया ये काम गैर-जिम्मेदाराना था। पुलिस ने परिवार को भविष्य में ऐसा स्टंट न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर जंग छेद दी है कि लोग वायरल होने के लिए किस हद तक जा सकते हैं और इस तरह के कंटेंट बनाने में क्या जोखिम हैं।
यह भी पढ़ें: हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब 60% सीटों पर होगा फ्री अलॉटमेंट, नहीं लगेगा एकस्ट्रा चार्ज


Download Android App
Download iOS App




